फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तिमुंडिया मेला आज, नया पाश्वा होगा अवतरित

Fri, 17 Apr 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व होने वाला तिमुंडिया मेला 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। वहीं इस बार तिमुंडिया का नया पश्वा भी अवतरित होगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की यात्रा के सफल संचालन के लिए हर साल नृसिंह मंदिर परिसर में देव पुजाई समिति व बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तिमुंडिया मेले का आयोजन किया जाता है। पिछले साल तिमुंडिया के पश्वा का निधन हो गया था जिस कारण सिर्फ सांकेतिक रूप से तिमुंडिया वीर की पूजा-अर्चना की गई। इस बार इस मेले के विधिवत आयोजन की तैयारी हो चुकी है। शनिवार दोपहर को नृसिंह मंदिर परिसर में यह मेला होगा। इस बार मेले में तिमुंडिया वीर अपने नए पश्वा को भी ढूंढेगा। इसका सभी को इंतजार है कि वे किस पर अवतरित होते हैं। देव पुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले नृसिंह मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें