चार से सात अक्तूबर तक जोशीमठ ब्लाक के सरहदी गांवों के भ्रमण पर गए अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मार्तोलिया को बंड क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रभावितों ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत परियोजना कार्य कर रही टीएचडीटी और हिंदुस्तान कंपनी की ओर से उनके हक-हकूकों पर कुठाराघात किया जा रहा है। अनुबंध के मुताबिक न तो स्थायी नौकरी दी जा रही है और न ही भूमि का उचित मुआवजा। कहा गया कि कंपनियों की ओर से उनके आवागमन और काश्तकारी मार्ग को भी कई जगहों पर बंद कर दिया है। उपाध्यक्ष मार्तोलिया ने ग्रामीणों की मांगों को शासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। मायापुर के 12 परिवारों ने कहा कि सात वर्ष पूर्व टीएचडीसी की ओर से उनके मकानों को परियोजना कार्य के लिए अधिग्रहित किया था, लेकिन आज तक इसके एवज में नए भवन बनाकर नहीं दिए हैं और ना ही इसका मुआवजा दिया गया। इस मौके पर कागा गांव के ग्राम प्रधान व जिला प्रधान संगठन के महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, प्रताप सिंह, नंदन सिंह, सरस्वती देवी, जगत सिंह आदि मौजूद थे