फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रगतिशील किसानों को जानकारियां दीं

Wed, 01 Oct 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून तथा केयर एंड नीड वेलफेयर सोसाइटी कर्णप्रयाग की ओर से एसबीएमए परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मौसमी साग सब्जियों का प्रसंस्करण कर आजीविका संवर्धन पर विशेषज्ञ गिरीश नौटियाल ने स्वयं सहायता समूहों और प्रगतिशील किसानों को जानकारियां दीं। साथ ही महिला कृषकों ने खेती को जंगली जानवरों और अतिवृष्टि से हो रहे नुकसान से बचाव की बात कही। एनआरएलएम के अनिल रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख लीलाधर जोशी, कृषि अधिकारी अजय, सिलंगा की कृषक सुनीता, आली मज्याड़ी के कृषक सुरेंद्र रावत ने जानकारी साझा की। केयर एंड नीड के अध्यक्ष सुशील डिमरी की मौजूदगी में ब्लाॅक से 100 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस एमएन जुयाल तथा ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी रावत विशिष्ट अतिथि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें