फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम

Thu, 07 May 2026 11:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ देशभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया। इस अवसर पर पिछले वर्ष 7 से 10 मई तक चले ऑपरेशन सिंदूर के अदम्य साहस और बलिदान पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। वृत्तचित्र को देख एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। इसके उपरांत, कैडेट्स ने देशभक्ति की थीम पर समूह नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमें राष्ट्र की अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें