पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया। पिछले एक साल से महाविद्यालय में प्राचार्य का पद रिक्त चल रहा था। उन्होंने महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य से कॉलेज की गतिविधियों सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने भूगोल विभाग की ओर से हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग कर पौधरोपण भी किया। संवाद