फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रशासन चला जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

Fri, 20 Dec 2024 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नाकोट के बरसाली गांव में प्रशासन चला जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बीडीओ विजय प्रसाद पुरोहित ने ग्रामीणों को उद्यान, कृषि, मत्स्य, समाज कल्याण सहित कई योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीण हरीश चौहान और शैलेश पुरोहित ने उमट्टा-मौणा मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण करने साथ ही जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या उठाई। बीडीओ ने सभी विभागों से त्वरित ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर संजू डिमरी, बलवीर रावत, एडीओ समाज कल्याण देवेंद्र पंवार, एडीओ पंचायत कुंदन लाल, डाॅ. मनोज मिश्रा, दिनेश गिरी, गजपाल रावत और कविता राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें