फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीजी कॉलेज में मोहन नेगी बने पीटीए अध्यक्ष

Fri, 20 Dec 2024 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को खुली बैठक हुई जिसमें अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कॉलेज के सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्मति से मोहन सिंह नेगी को अध्यक्ष चुना गया। जबकि लोकेंद्र रावत को उपाध्यक्ष, डॉ. डीएस नेगी को सचिव, दीना देवी को सहसचिव, शांति प्रसाद नौटियाल को कोषाध्यक्ष और गुड्डी देवी, सतेश्वरी देवी व अजय भाकुर को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। समिति के संरक्षक प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि महाविद्यालय के संपूर्ण विकास में अभिभावक शिक्षक संघ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. हर्षी खंडूड़ी, डॉ. रंजू बिष्ट, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. दिनेश पंवार, डॉ. गुंजन माथुर, डॉ. प्रेमलता सहित अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें