फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कबड्डी प्रतियोगिता में पृथ्वी हाउस ने नीर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले हुए। शुक्रवार को हुई कबड्डी प्रतियोगिता में पृथ्वी हाउस ने नीर हाउस को 23-21 से हराया।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग में अग्नि हाउस की हिमशिखा, योगिता रावत, वायु हाउस की कामिनी गैरोला, अनीषा नेगी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि मिक्स डबल के मुकाबले में मुदित, अनीता और रिषभ, शिवानी की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया। टेबल टेनिस एकल महिला वर्ग के फाइनल में अग्नि हाउस की योगिता ने वायु हाउस की अदिति को 11-03 व 11-08 और पुरुष वर्ग में पृथ्वी हाउस के अभय ने अपने ही हाउस के धीरज को 11-02 व 11-08 से हराया। क्रिकेट के सेमीफाइनल में अग्नि बी की टीम ने वायु हाउस की टीम को पांच विकेट से हराया। इंडोर खेलों के तहत शतरंज में पृथ्वी हाउस के धीरज पांडे विजयी रहे। कैरम के फाइनल में पृथ्वी हाउस के आदित्य कोठियाल और हिमांशु चंद्रवाल की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें