फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वरिष्ठ के बजाय कनिष्ठ प्रवक्ता को सौंपा प्रधानाचार्य का कार्यभार, सीईओ ने दिया नोटिस

Fri, 05 Dec 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पैनखंडा इंटर कॉलेज सलूड़ डुंग्रा के प्रधानाचार्य हुए सेवानिवृत्त
विज्ञापन

शिक्षक संघ के विरोध करने पर सीईओ ने प्रबंधक को जारी किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पैनखंडा इंटर कॉलेज सलूड़ डुंग्रा में प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठ के बजाय कनिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का कार्यभार दे दिया गया। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। कहा गया कि शीघ्र वरिष्ठ प्रवक्ता को कार्यभार न देने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीते 30 नवंबर को पैनखंडा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो गए थे। नियमानुसार विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का पदभार दिया जाना चाहिए था मगर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने नियमों की अवहेलना कर वरिष्ठ की जगह कनिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का कार्यभार दे दिया। राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा ने इसका विरोध किया। जब विरोध बढ़ने लगा तो मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इसमें हस्तक्षेप किया। उन्होंने शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया। सीईओ श्रीकांत पुरोहित ने नोटिस में प्रबंधक को शीघ्र नियमानुसार व्यवस्था बनाकर वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का पदभार सौंपने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कनिष्ठ प्रवक्ता को नियम विरुद्ध चार्ज दिया गया है। सीईओ ने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें