फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार

Wed, 30 Dec 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली के थानाध्यक्ष का स्थानांतरण नहीं किए जाने और ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राज्य वित्त की किश्त को बंद किए जाने के मामले को लेकर प्रधानों ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन



बुधवार को क्षेत्र प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक शुरू हुई। कार्रवाई शुरू होते ही पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह फर्स्वाण ने कहा कि सात दिसंबर को जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर सीएम ने सवाड़ दौरे पर थाना प्रभारी सुरेश कुमार के तबादले के आदेश दिए थे।

बावजूद थानाध्यक्ष का तबादला नहीं हुआ। वहीं सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राज्य वित्त की धनराशि को भी जिला और क्षेत्र पंचायतों में शिफ्ट कर दिया गया है। दोनो मांगों को लेकर प्रधानों ने सदन में नारेबाजी की और सदन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल, महावीर बिष्ट, राजेद्र दानू, गंगा सिंह, पुष्कर सिंह, हरेंद्र कोटेड़ी, मनोज कुमार, आनंदी देवी आदि मौजूद थे। उधर, नारायणबगड़ में भी प्रधान संगठन ने रोष जताया।

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महेशानंद चंदोला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर प्रधान संगठन कर्णप्रयाग के संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी, नारायणबगड़ के संरक्षक अव्वल सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह बिष्ट, बचन सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, महिपाल रावत, पारेश्वर कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें