29 सितंबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्मित सीवरेज शोधन संयत्र (एसटीपी) का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम में नमामि गंगे के तहत अलकनंदा नदी के किनारे एसटीपी स्थापित किया गया है। इससे धाम में सीवर की वर्षों पुरानी समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, बहुगुणा विचार मंच ने प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष कर्णप्रयाग में उमा देवी मंदिर के प्रवेश द्वार पर सीवरेज का मामला उठाने का निर्णय लिया है। ब्यूरो