फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक की जान बचाने को भालू से भिड़ गया कुत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली तहसील के सोल पट्टी के सबसे दूरस्थ गुमड़ गांव में एक कुत्ता मालिक की जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया। पालतू कुत्ते ने भालू से न सिर्फ अपने मालिक की जान बचाई बल्कि भालू के साथ भिड़कर उसे भागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद घायल को पीठ पर लादकर 10 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे गुमड़ गांव का दलबीर राम (39) पुत्र गोविंद राम अपने घर से पशुओं को चारा देने और दूध दुहने के लिए गांव से ऊपर छानी में जा रहा था। दलबीर के साथ पीछे से उसका पालतू कुत्ता भी चल रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे भालू ने दलबीर पर हमला कर दिया। तभी करीब 20 मीटर पीछे चल रहे कुत्ते ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी और वह भोंकते हुए भालू पर झपट गया। दलबीर ने बताया कि कुत्ते ने अपने जबड़े से भालू का मुंह पकड़ लिया और पंजों से उसे नोचने लगा। इसी दौरान भालू ने भी कुत्ते पर अपने नाखून से प्रहार कर दिया। इस दौरान कुत्ता जमीन पर गिर गया और भालू हारकर जंगल की तरफ भाग गया। आवाज सुनकर आसपास छानी में रह रहे लोग मौके पर आए और उन्होंने दलबीर को छानी में ले जाकर घरेलू उपचार किया। डुंग्री के पटवारी राजकुमार सिद्धवान ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे घायल को करीब 10 किमी दूर पैदल चलकर पीठ पर लादकर कुराड़ गांव के पास सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उसे सीएचसी जे जाया गया। डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि हमले में दलबीर के सिर और आंख पर गहरे जख्म हुए हैं लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल पर फोन का नेटवर्क न होने के कारण घटना की जानकारी शनिवार सुबह पटवारी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें