फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्राथमिक शिक्षक 17 को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 12 Jul 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। रविवार को गौचर में आयोजित उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन की बैठक में आगामी 17 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने पर प्रदर्शन पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि टीईटी की बाध्यता खत्म करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगों के लिए शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। इसके तहत 17 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अधिक संख्या में शिक्षकों को कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है। बैठक में जिलामंत्री मुकेश नेगी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, दिनेश बिष्ट, मनोज भट्ट, देवेंद्र लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें