फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डॉ. भगत सिंह बने नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक

Sun, 12 Jul 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में युवा प्रतिभागियों के उन्नयन और महिला सशक्तीकरण पर काम कर रहे नेह ट्रस्ट फाउंडेशन का रविवार को विस्तार किया गया जिसमें युवाओं को जिम्मेदारियां दी गईं। फाउंडेशन में डॉ. भगत सिंह राणा को राष्ट्रीय संरक्षक, प्रकाश चंद्र को उत्तराखंड राज्य सांस्कृतिक प्रभारी तथा जितेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड राज्य युवा प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। इस दौरान व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, गायन एवं काव्य पाठ की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मीना तिवारी, संतोषी कुंवर, संगीता देवी और उषा रमोला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के निदेशक सुनील पुंडीर, मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, भागचंद सावन और राकेश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें