फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रीनंदाराजजात में निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र करें तैयार

Wed, 15 Oct 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने यात्रा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

कहा- हर सप्ताह होगी यात्रा पड़ावों पर होने वाले कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने श्रीनंदा राजजात की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर होने वाले निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए ताकि समय पर निर्माण कार्य पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन

सीडीओ ने श्रीनंदादेवी राजजात के पड़ाव अधिकारियों व सहायक पड़ाव अधिकारियों को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा पड़ावों पर होने वाले कार्यों की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। एसडीएम थराली को खाद्यान्न गोदामों के निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने, एसडीएम और बीडीओ को यात्रा पड़ावों पर चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों के पंजीकरण व ट्रैकिंग की व्यवस्था करने, आपदा जैसी स्थिति में भोजन, पेयजल, रेस्क्यू कार्यों के लिए योजना बनाने, निर्जन पड़ावों पर सामग्री ढुलान के लिए घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था करने, वैकल्पिक पैदल और सड़क का चयन, मार्ग के विद्यालयों की सूची तैयार करने और कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें