फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उर्गम में पर्यटन विकास मेले की तैयारियां जोरों पर

Mon, 26 May 2025 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। उर्गम में होने वाले दो दिवसीय गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जनदेश सामाजिक संगठन और स्थानीय लोगों के सहयोग से पिछले कई वर्षों से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि मेले को इस बार भव्य रूप दिया जा रहा है। इसमें महिला मंगलदल, युवक मंगल दल की प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यालयों में सीनियर, जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी थीम पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बताया कि सरकारी विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पांच जून को उर्गम देवग्राम में प्लास्टिक हटाने को लेकर रैली निकाली जाएगी। मेले में मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें