नारायणबगड़। जीआईसी नारायणबगड़ में अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठक में 2022-23 के परीक्षाफल और विद्यालय विकास में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रेम सिंह (सणकोट) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी टम्टा को चुना गया। एसएमसी अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष चंद्रकला कोटियाल को फिर से चुना गया। बैठक की अध्यक्षता यशपाल सिंह ने व संचालन प्रधानाचार्य बीएस नेगी ने किया। संवाद