फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने निकाला शांति मार्च

Thu, 28 Apr 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पीआरडी जवानों ने नगर में शांति मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर यात्रा ड्यूटी में तैनाती देने और दो माह के रुके वेतन भुगतान की मांग की।
विज्ञापन


कहा गया कि राज्य के अन्य जिलों में जिला प्रशासन ने यात्रा ड्यूटी के लिए पीआरडी जवानों को तैनाती दे दी है, लेकिन चमोली जिले में अभी तक तैनाती नहीं दी गई है। कहा गया यदि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो 10 मई से जिले के सभी जवान परिवार सहित डीएम कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे।

प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के जिलाध्यक्ष रामानंद का कहना है कि जिले में वर्तमान में 400 से अधिक पीआरडी जवान तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि पुलिस विभाग की ओर से जनवरी माह में ही 100 जवानों की मांग युवा कल्याण विभाग से की गई है।
विज्ञापन


कहा कि फरवरी माह तक ड्यूटी करने वाले जवानों का भी दो माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इस मौके पर अनुसूया, सुरेंद्र सिंह, गिरीश, चंद्रमोहन सिंह, दिनेश लाल, मनोज लाल, देवेंद्र भंडारी, महेश कुमार, विजय चंद्र, मुरारी लाल, प्रकाश, रघुवीर सिंह, बलवीर लाल, दलीलाल और रमेश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें