देवाल। उद्योग व्यापार मंडल लोहाजंग की नई कार्यकारिणी का गठन कर प्रद्युम्न सिंह पुजारी को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया। वहीं मदन सिंह को सचिव चुना गया।
रविवार को व्यापार संघ के चुनाव प्रभारी इंद्र सिंह राणा की देखरेख में कार्यकारीणी का विस्तार किया गया। चिंतामणि उनियाल व हीरा सिंह दानू उपाध्यक्ष, हरीश कुनियाल कोषाध्यक्ष, विशन राम सह सचिव, चंदन सिंह बिष्ट महामंत्री चुने गए। कोर कमेटी में गंगा सिंह, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह, कलम सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, शंभू प्रसाद और अशोक राम को बनाया गया। संवाद