फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घांघरिया में छह दिन से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों की घाटी ट्रेक के मुख्य पड़ाव घांघरिया में पिछले छह दिनों से बिजली नहीं है। ऐसे में होटल व्यवसायियों के साथ ही पर्यटकों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

फूलों की घाटी एक जुलाई से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। यहां आने वाले पर्यटक रात्रि विश्राम के लिए ज्यादातर घांघरिया में ही रुकते हैं, लेकिन यहां बिजली नहीं होने से जहां पर्यटकों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं होटल और लॉज संचालक भी परेशान हैं। स्थानीय निवासी अनूप का कहना है कि बिजली नहीं होने से उनके मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। रात को रोशनी नहीं होने से पर्यटक भी जल्दी होटलों में चले जाते हैं। इधर, ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता वीके जैन ने बताया कि घांघरिया में बुधवार तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें