फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लाइन की मरम्मत के कारण दिनभर ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 28 Jun 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। रविवार को 33 केवी की हाईटेंशन लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली तथा देवाल ब्लॉक की बिजली आपूर्ति दिनभर बाधित रही। इससे लोगों को तपती गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता हेमंत चमोली ने बताया कि नौली में रिवर क्राॅसिंग हो रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे ठीक करने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होते ही देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। रविवार को 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें