फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नदी में गिरे डंपर में तीन लोग थे सवार, मालिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Sun, 28 Jun 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

खड़ीखाल और जलेश्वर मंदिर के सामने नदी में गिरा था वाहन
दूसरे दिन चले सर्च अभियान में दो मोबाइल हुए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर बीते शनिवार को खड़ीखाल और जलेश्वर मंदिर के सामने अलकनंदा नदी में गिरा वाहन डंपर था। रविवार को डंपर के मालिक ने कोतवाली पहुंचकर मामले में चालक पर तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। पता चला कि वाहन में तीन लोग सवार थे। वहीं एसडीआरएफ और पुलिस की ओर से दूसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया गया तो टीम को दो मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कराते हुए वाहन स्वामी रघुवीर सिंह नेगी ने बताया कि बीते शनिवार को चालक गिरीश सिंह निवासी गंडासू थिरपाक उनके डंपर को लेकर कर्णप्रयाग से गौचर की ओर जा रहा था। वाहन में मिस्त्री मो. उमैर और हेल्पर मो. अदनान निवासी बिजनौर भी सवार थे। वाहन पंचपुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से तीनों लोगों की खोज की जा रही है। वहीं एसडीआरएफ और पुलिस की ओर से दूसरे दिन सर्च अभियान चलाया गया तो टीम को दो मोबाइल बरामद हुए। अब पुलिस मोबाइल से लोगों का पता लगाने में जुट गई है। जिस स्थान पर वाहन नदी में समाया वहां पानी का बहाव बहुत तेज है। सोमवार को जल पुलिस, गोताखोर और राफ्ट की मदद से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें