Iसेलंग में शिफ्ट होगा जोशीमठ का बिजली घरसेलंग में शिफ्ट होगा जोशीमठ का बिजली घर
विज्ञापन
I
Iभू धंसाव की चपेट में आए मारवाड़ी स्थित बिजली घर को किया जा रहा शिफ्टI
I
I
Iभू-धंसाव के चलते खतरे की जद में आए मारवाड़ी स्थित बिजली घर को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए ऊर्जा निगम ने सेलंग में जमीन की तलाश कर ली है। इसे शिफ्ट करने में 22 करोड़ का खर्च आएगा जिसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
I
I
I
Iऊर्जा निगम का जोशीमठ के मारवाड़ी में एक बिजली घर है और भू-धंसाव के चलते बिजली घर में दरारें आई हुई हैं। ऊर्जा निगम ने बिजली घर को दूसरी जगह ले जाने के लिए जमीन की तलाश शुरू की। फिलहाल निगम को सेलंग में जमीन मिली है जिसमें बिजली घर बनाने की तैयारी चल रही है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि सेलंग में भूमि का चयन किया गया है। यहां पर पर्याप्त जगह है। इसे बनाने में 22 करोड़ का खर्च आएगा जिसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
I
I
I
I I
Iउद्यान विभाग की जमीन और ढाक में बन रहे प्री-फेब्रिकेटेड शेल्टरों का निरीक्षण कियाI
Iआपदा प्रभावितों के लिए उद्यान विभाग की जमीन और ढाक गांव में प्री-फेब्रिकेटेड शेल्डर बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को दोनों जगह का निरीक्षण कर जल्द से जल्द शेल्टर का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
I
I
I
Iआपदा प्रभावितों के लिए टीसीपी तिराहे के पास उद्यान विभाग की जमीन और ढाक गांव के पास केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की के सहयोग से वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के प्री-फेब्रिकेटेड शेल्टर बनाए जा रहे हैं। उद्यान विभाग की जमीन पर बन रहे शेल्टर दो दिन में तैयार हो जाएंगे जबकि ढाक के पास जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। I
I
I
Iजिलाधिकारी ने दोनों जगह का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि प्राथमिकता के साथ इनको जल्द से जल्द बनाया जाए। उन्होंने ऊर्जा निगम को इन जगह पर बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, सीपीडब्लूडी के इंजीनियर आशीष कपूर आदि मौजूद रहे। I