फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गढ़वाली में छपवाए पोस्टर और बैनर बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसुबह से शाम तक गाड़ियों से लेकर टोलियों में हो रह प्रचार
विज्ञापन

I

Iनिकाय चुनावों का प्रचार चरम पर पहुंच गया है। प्रचार के लिए अब दो दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रत्याशी किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। ठंड के मौसम में भी सुबह से शाम तक प्रत्याशी और उनके समर्थक खूब पसीना बहा रहे हैं। अधिकांश प्रत्याशियों ने गढ़वाली में बैनर और पोस्टर छपवाए हैं, जो मतदाताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।I
Iनगर क्षेत्रों में दीवार से लेकर घरों की छत प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर और झंडों से पटी हैं। वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर गढ़वाली गीतों के जरिये मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। 21 जनवरी की शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में अब प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपने स्टार प्रचारकों की सभाएं भी करवा दी हैं। ऐसे में अब प्रत्याशी हर मतदाता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वोटरों को आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी रैली, नुक्कड़ सभाएं तो करवा ही रहे हैं, लेकिन कुछ ने गढ़वाली में वोटरों से अपील के पोस्टर भी छपवाए हैं। प्रोफेशनल गायकों से गढ़वाली व हिंदी के ऐसे गीत तैयार कराए गए हैं जिसमें धुन तो किसी अन्य गीत की है, लेकिन उसके बोल बदले गए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iसोशल मीडिया पर सबका जोर
I
Iहर प्रत्याशी ने प्रचार के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। प्रत्याशी हर दिन के प्रचार की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लगातार लोगों से अपील की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से खासकर युवाओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें