I
IIएनसीसी के ए प्रमाणपत्र के लिए रविवार को खेल मैदान गोपेश्वर में लिखित परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में दशोली विकास खंड के 316 कैडेट शामिल हुए। जिसमें 174 बालक और 142 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। एनसीसी के सीओ अमन कुमार विश्नोई (सेना मैडल) और जेसीओ समर सिंह के नेतृत्व में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर एनसीसी ऑफिसर विजय पंत, अनूप सिंह पंवार, भरत मोल्फा, विनय हटवाल, रोशन सिंह बड़वाल, दर्शन सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र कनियाल, बबीता जोशी आदि मौजूद रहे।I