फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 17 अक्तूबर तक मनाएंगे डाक सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग की ओर 11 से 17 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा। अधीक्षक डाकघर कंचन चौहान ने बताया कि बैंकिंग दिवस पर सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभाग विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत टिहरी मंडल के सभी डाकघरों में सुकन्या समृद्धि खाते खोलने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। बताया कि बेटी के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक इस बचत योजना का लाभ लिया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जो कि किसी भी लघुबचत योजना में सर्वाधिक है। बताया कि केवल ढाई सौ रुपये से खुलने वाला यह खाता बेटियों की पढ़ाई, शादी के लिए वरदान की तरह है। वहीं गोपेश्वर में प्रधान डाकघर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। चमोली मंडल के सहायक डाक अधीक्षक बदरी प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 11 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक चमोली डाक मंडल के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें