स्वर्का गांव में बैठक का आयोजन कर राजेंद्र मैखुरी को मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया। अशोक मैखुरी व किशोरी प्रसाद को उपाध्यक्ष, शांति प्रसाद को सचिव, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी को कोषाध्यक्ष एवं गिरीश मैखुरी, आरपी मैखुरी, सतीश मैखुरी, राकेश मैखुरी, गंगाधर मैखुरी, हरीश मैखुरी, बल्लभ मैखुरी, दामोदर मैखुरी, टीका मैखुरी आदि को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इसके अलावा कई ग्रामीणों को सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। निर्णय लिया गया कि समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस मौके पर प्रधान लक्ष्मी प्रसाद मैखुरी, जगदंबा मैखुरी, प्रदीप मैखुरी, संजय मैखुरी, अजय मैखुरी, प्रवीण मैखुरी और विजय मैखुरी थे।