स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय शीतकालीन एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में निशा-राकेश प्रथम, रिंकी-विपिन द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में विजय सिंह व सूरज सिंह क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे।
पांच हजार मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में पूनम-विजय और नेहा-रविंद्र ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद सीनियर वर्ग में रूपा-सनी प्रथम व ज्योति-सुभाष द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अजय-नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मनीष कुमार और विनिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डीएस कंडेरी गोपाल बिष्ट, केसी पंत, कमल चौहान, एमआर कन्याल, डीएस पंवार, गजपाल, भरत मोल्फा, अजय प्रकाश, नरेंद्र सती और हरीश टम्टा आदि मौजूद थे।