पिछड़ा क्षेत्र की मांग को लेकर जोशीमठ और गोपेश्वर में आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कहा गया कि पिछड़े क्षेत्र में शामिल होने से यहां विकास कार्यों में तेजी आएगी।
जोशीमठ में बुधवार को लामबगड़ और पटूडी के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। कहा गया कि शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला देवी ने कहा कि जोशीमठ पिछड़ा क्षेत्र में शामिल होने से ब्लॉक के गांवों का विकास होगा और विकास से पलायन पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी। इस मौके पर जगवीर सिंह परमार, मीना देवी, प्रमिला देवी, रोशनी देवी, अनूप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
वहीं दशोली में संयुक्त युवा मंच चमोली जिले को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठा है।
दशोली ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव फरस्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश रावत, जयपाल रावत, वीरेंद्र सिंह ने डीएम कार्यालय प्रांगण में पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर अब्बल सिंह भंडारी, उपेंद्र भंडारी, गौतम नेगी, रघुनाथ बिष्ट, विनोद भट्ट, हितेश बिष्ट और संतोष नेगी आदि मौजूद थे।