फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

Sun, 08 Nov 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान हुए भाजपा-कांग्रेस विवाद में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अब मामले में हुई वीडियो रिकार्डिंग और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी में है।
विज्ञापन


तीन नवंबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। मामले में ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर भाजपा विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

मामले ने तूल पकड़ा तो नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने देहरादून में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार को बर्खास्त करने और जांच करने के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष से भी मामले की जांच करने की मांग की। वहीं कांग्रेस ने राज्यपाल से मुुलाकात कर भाजपा विधायकों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे गैरसैंण के थाना प्रभारी कुंदन राम आर्य ने बताया कि मामले में विधानसभा परिसर की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकार्डिंग महत्वपूर्ण है। विधानसभा सत्र भवन के परिसर में जारी किए गए पास की भी जांच की जाएगी। सभी दस्तावेजों को मंगाने के लिए जल्द विधानसभा कार्यालय से संपर्क किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें