कॉरपोरेट जगत की चर्चित शख्सियत नीरा राडिया और प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डा. वेणु गोपाल ने रविवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका।
सुबह ग्यारह बजे दोनों लोग हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे और करीब डेढ़ घंटा यहां बिताने के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे हेलीकॉप्टर से लौट गए।
इस बीच, बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को 603 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में ठंड बढ़ने के बाद भी तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। ब्यूरो