क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी गैरसैंण मनोज नैनवाल ने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिकायतें सुनीं और सुझाव भी मांगे। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के न तो मजदूरी कर सकता है और न ही व्यवसाय। उन्होंने नशे पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। आदिबदरी व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा व आदिबदरी के प्रधान यशवंत भंडारी ने आदिबदरी पुलिस चौकी में एसआई नियुक्त करने व पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर विजय चमोला, हिमेंद्र कुंवर, नरेंद्र चाकर, नरेश बरमोला, बीरेंद्र भंडारी, कैलाश खंडूड़ी, उमा बहुगुणा, संदीप शाह, भुवन चौधरी और मुकेश खंडूड़ी मौजूद थे।