पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का टेंडर जारी होने के बाद भी काम शुरू न होने पर स्थानीय लोग नाराज हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर काम जल्द शुरू करने की मांग की है।
पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग का निर्माण होने के बाद चौड़ीकरण नहीं किया गया। 29 किमी लंबा मार्ग संकरा होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। ज्ञापन देने वालों में कुजासू की ग्राम प्रधान अनीता देवी, पूर्व प्रधान शिवराज राणा, विनगढ़ के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान, भाकपा के नरेंद्र रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, रमेश चौधरी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क का काम शुरू करने की मांग ही है। पर काम शुरू कराने की मांग की है।
---
वन विभाग का कुछ मामला है जिसे जल्द से जल्द सुलझा कर सड़क पर काम शुरू करा दिया जाएगा। - संजय प्रसाद सिन्हा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।