गोपेश्वर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा, साइबर अपराध, यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया। खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने और इंटरनेट का सावधानी से प्रयोग करने की सलाह दी गई।
ज्योतिर्मठ कोतवाली पुलिस ने बाजार में चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। वहीं थाना गोविंदघाट पुलिस ने पुलना में ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशे के खतरे, उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। नंदानगर थाना पुलिस ने बांजबड़ में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में युवाओं को नशे और साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। गोपेश्वर पुलिस ने मंडल क्षेत्र में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। संवाद