फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में भीड़ में बिछड़े दो बच्चों को पुलिस ने खोजा

Mon, 26 Oct 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने आए दो अलग-अलग परिवारों के बच्चे भीड़ में बिछड़ गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को नेपाल मूल की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ढाई साल का बच्चा गुम हो गया है। मुख्य आरक्षी मुकेश डुकलान, अरुण गैरोला, देवेंद्र बुटोला और शीशपाल ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चे की तलाश की। बच्चा नए पुल के पास मिला जिसके बाद उसे मां के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, साढ़े तीन साल का कार्तिक आर्यन भी परिजनों से बिछड़ गया। कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और दीपक प्रजापति ने अनाउंसमेंट कर परिजनों को बुलाया। इसके बाद बच्चे को उसके पिता बहादराबाद, हरिद्वार के संदीप गोस्वामी के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें