ज्योतिर्मठ। पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान दो लोगों को करीब डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम को ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम करछौ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली गई तो डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। एसएसआई विनोद रावत ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में बीरबल फरस्वाण (20) निवासी ग्राम पाणा पोस्ट ईराणी के पास से 1100 ग्राम चरस और अजब सिंह (49) निवासी पाण पोस्ट ईराणी चमोली के पास से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत एक लाख 65 हजार रुपये आंकी जा रही है। अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई विनोद रावत, एसआई एसओजी सत्येंद्र बुटोला, अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र, हेड कांस्टेबल किरणपाल, कांस्टेबल दिलबर सिंह, सलमान और रविकांत शामिल रहे।