फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पोखरी-हापला सड़क सलना के पास बनी बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलना के पास पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। यहां पर वाहन चालक जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह मार्ग पोखरी विकासखंड के 72 ग्राम सभाओं को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। जिसके चलते इस मोटर मार्ग पर हर दिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। यहां निगोमती नदी के कटाव से 100 मीटर सड़क धंस गई है। यहां सड़क इतनी खराब हो रखी है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। ज्ञापन भेजने वालों में तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, किमोठी के प्रधान मधुसूदन किमोठी, जौरासी के प्रधान विनोद लाल, कांडई चंद्रशिला के प्रधान नवीन राणा, सलना की प्रधान चंद्रकला देवी, गुणम के प्रधान सज्जन नेगी, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें