फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से नहीं उठा पोखरी बाजार का कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के वाहनों में तेल न होने के कारण दो दिनों से बाजार का कूड़ा नहीं उठा है। नगर पंचायत के सभासदों ने इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई। कहा गया कि अध्यक्ष और ईओ के बीच तालमेल न होने के कारण जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वहीं, पोखरी के व्यापार संघ ने भी शीघ्र कूड़े का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के सभासदों ने एसडीएम से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सभासद योगेंद्र सिंह, सुरजी देवी, सतेंद्र सिंह, हनुमत सिंह, सोहन लाल, रेखा सती और सुभद्रा देवी ने कहा कि पर्यावरण मित्रों ने बताया कि वाहनों में तेल न होने से कूड़ा नहीं उठाया जा सका है। लोगों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान के लिए पर्याप्त बजट आ रहा है, उसके बावजूद यह स्थिति बनी है। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, महिधर पंत, कुंवर सिंह, हर्षवर्द्धन, पंकज नेगी और रमेश चौधरी ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
ईओ और अध्यक्ष ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
पोखरी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण अधिशासी अधिकारी नंदराम तिवारी मेडिकल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि अध्यक्ष की ओर से उन पर नियम विरुद्ध कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है। बिना टेंडर प्रक्रिया के ही अध्यक्ष की ओर से कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, अध्यक्ष लक्ष्मी पंत का कहना है कि ईओ की मनमानी के कारण पर्यावरण मित्रों का वेतन आहरण नहीं हो पा रहा है। वाहनों में तेल की कमी बनी हुई है। कई बार शासन स्तर पर शिकायत करने के बावजूद ईओ का स्थानांतरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें