फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटकल्याणी-सवाड़ सड़क पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटकल्याणी-सवाड़ मार्ग पर एक पोकलैंड मशीन गहरी खाई में गिरने से ऑपरेटर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हाटकल्याणी के पूर्व क्षेपंस पुष्पा नेगी ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क पर चौड़ीकरण का काम किया जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कलसीरी के पास सड़क का पुश्ता टूट गया और काम कर रही पोकलैंड मशीन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गोरखपुर (यूपी) निवासी दीपक (19) पुत्र संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने खाई में उतरकर घायल दीपक को निकाला और 108 की मदद से पीएचसी देवाल पहुंचाया। फार्मेसिस्ट अनिल मिश्रा ने बताया कि शरीर में गंभीर चोटें आने पर घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। थराली के चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह पडियार ने बताया कि हायर सेंटर ले जाते समय कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के समीप घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें