उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान उत्तराखंड को बचाने एवं बसाने का संकल्प लिया गया। दल ने उत्तराखंड के महानायक श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर में हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने शहीदों के सपनों के उत्तराखंड में जनसमस्याओं के लिए संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर जिला प्रभारी सत्य प्रकाश सती, जिलाध्यक्ष अरुण शाह, मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल, जिला संरक्षक अब्बल सिंह भंडारी और वीरेंद्र सिंह असवाल आदि मौजूद थे।