घाट ब्लाक के लांखी गांव में आयोजित वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में ग्रामीणों ने वन और वन्य जीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया। सरपंच गुड्डू राम की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वन अधिकारियों ने जंगलों के फायदे गिनाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह फर्स्वाण, वन दरोगा दिलवर लाल, प्रधान भटियाणा दीपा देवी, जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह, उमराव सिंह नेगी, रमेश रावत आदि मौजूद थे।
ग्राम पंचायत मसोली, जौरासी, चंद्रशिला कांडाई और थालाबैड़ में केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि वनों को आग से बचना हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण तभी शुद्ध रहेगा जब हम वनों को सुरक्षित रखेंगे। बैठक में वन दरोगा मोहन सिंह बर्तवाल, संपत रावत, वन पंचायत सरपंच मंगल सिंह राणा, ग्राम प्रधान नवीन राणा, मनोरमा देवी, राजेश्वरी देवी और मातब भंडारी आदि मौजूद थे।