मंगलवार को नारायणबगड़ और सिमली के बीच लाइन टूटने से थराली सहित पूरी पिंडर घाटी में 13 घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार रात दो बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम 3.45 बजे बहाल हो पाई। गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। लघु उद्योग दिनभर ठप रहे। तहसील, लोनिवि सहित कई विभागों में बिजली न होने से लोगों के काम नहीं हो पाए। लोग फोटो कॉपी भी नहीं करवा पाए। अवर अभियंता हेमंत चमोला ने दोपहर दो बजे तक लाइन ठीक की गई, फिर कुलसारी के पास लाइन में फाल्ट आने के बाद फिर पौने चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। देवाल में भी मंगलवार को दिनभर बिजली की सप्लाई बंद रही।