फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने श्रीदेव सुमन विवि से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को भेजे ज्ञापन में कहा कि यदि तीन दिन में आवेदन तिथि नहीं बढ़ाई गई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 जुलाई तक थी लेकिन कई छात्र-छात्राएं आवेदन करने से छूट गए हैं जबकि ऑफलाइन आवेदन की तिथि 27 जुलाई तक कर दी गई है। छात्रों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते अधिकांश छात्र-छात्राएं घरों को चले गए थे। अब उनको ऑफलाइन आवेदन के लिए कोरोना संक्रमण के बीच आना पड़ेगा, जो सही नहीं है। ज्ञापन भेजने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश रावत, विवि प्रतिनिधि अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष शुभम रावत, सचिव कैलाश सिंह, सहसचिव पंकज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें