इस साल यात्रा काल में पहली बार कोई विदेशी यात्रि दल आदिबद्री नाथ जी के दर्शन करने पहुंचा। पिछले साल तक बड़ी संख्या में पश्चिमी देशों के यात्री यहां तक चीन और जापान के यात्री बड़ी संख्या में पहुंचते रहे हैं। इस साल जून-जुलाई में कोई भी विदेशी यात्रियों का दल आदिबदरी धाम नहीं पहुंचा। शुक्रवार को मलेशिया के 14 यात्रियों का दल दर्शन करने पहुंचा। इस दल के बालासुब्रमण्यम ने कहा कि वो पंच बद्री की यात्रा पर निकले हैं। पंचबद्रियों में सबसे बड़े मंदिर समूह आदिबद्री को देखकर उन्हें बहुत आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि मलेशिया में बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबी हैं अन्य लोग भी पंचबद्रियों का दर्शन करने को यहां पहुंचने वाले हैं। इस यात्री दल में पूरे बाजार में मिष्ठान प्रसाद वितरण किया व स्थानीय उत्पाद टोकरी, सूप आदि खरीदा। दल के महाबाला, मला, वैणीं, दर्शनी ने मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।