फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के छह पशुओं में मिली लंपी बीमारी

सार

चमोली जिले के पशुओं में लंपी बीमारी के लक्षण मिले हैं।पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि बीमारी के लक्षण मिलने पर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखा जाए।बताया कि इन पशुओं को अलग रखकर टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के पशुओं में लंपी बीमारी के लक्षण मिले हैं। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि बीमारी के लक्षण मिलने पर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखा जाए। जिससे यह दूसरे पशुओं में न फैल सके।
विज्ञापन

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. प्रलयंकर नाथ बताया कि चमोली में इस समय छह पशुओं में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। बताया कि इन पशुओं को अलग रखकर टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी है कि बीमारी के प्रारंभिक लक्षण मिलने पर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखें। पशुओं के रहने वाले स्थान में पानी, मल-मूत्र और गंदगी न होने दें। उन्होंने बताया कि लंपी स्किन रोग गौवंशीय और महीषवंशीय संक्रामक रोग है। इस रोग में तेज ज्वर, गांठदार त्वचा, गर्भपात की समस्या पैदा होती है। यह रोग अन्य पशुओं में रक्त चूसने वाले कीटों, मच्छरों, काटने वाली मक्खी, जूं आदि से होता है। बीमार पशुओं और उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के आवागमन से भी यह रोग फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें