फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: छात्रसंघ चुनाव, नामांकन रद्द कराने को एबीवीपी का हंगामा, पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ा छात्र

Sat, 26 Sep 2026 07:29 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशन बर्त्वाल के नामांकन को लेकर एबीवीपी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एबीवीपी का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एबीवीपी ने एनएसयूआई समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशन बर्त्वाल का नामांकन रद्द करने की मांग की। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने चमोली-कुंड हाईवे पर कुछ देर जाम भी लगाया।

विज्ञापन


इसी बीच एक छात्र पेट्रोल लेकर महाविद्यालय की छत पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने फायर वाहन की मदद से नीचे उतारा। एबीवीपी का आरोप है कि पिछले वर्ष किशन बर्त्वाल के खिलाफ महाविद्यालय प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की थी, इसलिए वे चुनाव लड़ने के पात्र नहीं थे।

ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने कहा कि पिछले वर्ष मामला दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था और इस वर्ष पूरी पारदर्शिता से चुनाव कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किशन बर्त्वाल चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह वैध हैं, जबकि एबीवीपी ने चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें