फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में गश्त शुरू

Sun, 10 Jan 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी को देखते हुए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने भी शीतकालीन गश्त शुरू कर दी है। पार्क प्रशासन की टीम जोशीमठ क्षेत्र के विभिन्न हिमालयी क्षेत्रों में रैकी के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


हिमालयी क्षेत्र के साथ ही निचले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से वन्य जीव आबादी की ओर रुख कर देते हैं, जिससे वन्य जीव तस्कर आसानी से इनका शिकार कर देते हैं। जीवों का अवैध शिकार रोकने के लिए पार्क प्रशासन ने लंबी दूरी की गश्त बढ़ा दी है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि कई तस्कर कीड़ा-जड़ी के नाम पर वन्य जीवों की तस्करी करते हैं। ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


लाता-धरासी पैदल ट्रैक और स्थानीय लोगों के वन क्षेत्र में जाने के पैदल रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही रविग्राम में बैरियर चेक पोस्ट पर हर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें