फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए उपनल कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को उपनल कर्मियों ने टीएचडीसी कार्यालय परिसर में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। उपनल कर्मियों ने कहा कि वे विगत कई सालों से परियोजना में कार्यरत हैं, लेकिन अब टीएचडीसी की ओर से नए अनुबंध के नाम पर उन्हें बाहर किया जा रहा है। कहा गया कि यदि शीघ्र अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति नहीं दी गई, तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

31 मई को टीएचडीसी प्रबंधन ने अनुबंध की नई प्रक्रिया का हवाला देते हुए परियोजना में कार्यरत 106 कर्मियों को बाहर कर दिया था। अब कर्मियों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उनके संगठन को तोड़ने के लिए कुछ लोगों को गुपचुप तरीके से परियोजना में बुलाया जा रहा है, जबकि अधिकांश लोगों को बाहर किया जा रहा है। इससे उनके सम्मुख भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। नगर पंचायत पीपलकोटी के अध्यक्ष रमेश बंडवाल, हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, रॉबिन पंवार और सुशील हटवाल ने धरना स्थल पर जाकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। टीएचडीसी के जीएम जेएन सिंह का कहना है कि किसी की कर्मचारी को बेरोजगार नहीं किया जाएगा। अभी परियोजना का काम भी धीमा चल रहा है। जैसे-जैसे परियोजना कार्य शुरू होगा, सभी को वापस बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें