पोखरी (चमोली)। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल में जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 60 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सरकारी विभागों की ओर से शिविर में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें लोगाें को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागाध्यक्षों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर दर्जाधारी रामचंद्र गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधा रावत, रंजन सिंह, ग्राम प्रधान हरिकृष्ण प्रसाद, बीडीओ शिव सिंह, तहसीलदार जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।