जीआई डुंगरी मैकोट और सावरीसैंण में आयोजित किया कार्यक्रम
गोपेश्वर। अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान के तहत दशोली ब्लॉक के जीआई डुंगरी मैकोट व सावरीसैंण में बाल कल्याण समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र कुनियाल, सदस्य राकेश, अनीता सेमवाल, ममता भट्ट व लक्ष्मी बोरा ने बाल श्रम कानून व बाल अधिकार की जानकारी दी। साथ ही बच्चों की देखभाल, संरक्षण, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, स्पॉन्सरशिप योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, बाल विवाह व मानव तस्करी से सुरक्षित रहने की जानकारी दी। इस दौरान रजनी, कविता, कुसुमलत व सोनी भंडारी ने सखी वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी। इस मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक राजीव नौटियाल, बाल संरक्षण इकाई के प्रवेश नेगी, श्रम अधिकारी तन्मय पंत, शुभम, राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।